भालू ने मजदूर को बुरी तरह नोचा : अलसुबह घर से निकला था शौच के लिए, अचानक पीछे से किया हमला

भालू ने मजदूर को बुरी तरह नोचा : अलसुबह घर से निकला था शौच के लिए, अचानक पीछे से किया हमला
X
मजदूर शुक्रवार अल सुबह 3:30 बजे शौच के लिए उठा था। इसी दौरान भालू ने पीछे से उस पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पढ़िए पूरी खबर...

टोकेश्वर साहू/कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में भालू ने फिर से एक व्यक्ति को अपना शिकार बनाया है। यहां भालू के हमले से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना शहर के गोकुल धाम की है।

सिर में 35 टांके लगे

मिली जानकारी के अनुसार, शहर के गोकुल धाम निवासी मजदूर शुक्रवार अल सुबह 3:30 बजे शौच के लिए उठा था। इसी दौरान भालू ने पीछे से उस पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। मजदूर के सिर में 35 टांके लगे हैं। बताया जा रहा है कि युवक की स्तिथि गंभीर बनी हुई है। शहर ने बीच भालू के हमले से क्षेत्र के रहवासियों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है।

Tags

Next Story