Bear in City : इस शहर की दुकान में घुस आया भालू, कर्मचारियों में मचा हड़कंप... देखिए वीडियो...

Bear in City  : इस शहर की दुकान में घुस आया भालू, कर्मचारियों में मचा हड़कंप... देखिए वीडियो...
X
कांकेर नगर चारों तरफ से पहाड़ियों और जंगलों से घिरा हुआ है। नगर के आस-पास के जंगलों में भालू की संख्या ज्यादा है। अक्सर भोजन पानी की तलाश में भालू जंगल से नगर की ओर रुख कर जाते हैं। पढ़िए पूरी खबर...

प्रकाश ठाकुर-कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले (Kanker district)में लगातार जंगली जानवरों (wild animals)का आना जाना लग रहता है। इस दौरान विचरण करते- करते एक जंगली भालू फिर से शहर में पहुंच गया। शहर की सड़कों पर घूमते-घूमते घरों के बाद एक दुकान में घुस गया। अचानक भालू को दुकान में देखकर कर्मचारी घबराकर शटर बंद कर भाग निकले। इस घटना का विडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

दसअसल, कांकेर नगर चारों तरफ से पहाड़ियों और जंगलों से घिरा हुआ है। नगर के आस-पास के जंगलों में भालू की संख्या ज्यादा है। अक्सर भोजन पानी की तलाश में भालू जंगल से नगर की ओर रुख कर जाते हैं। इन दिनों कांकेर शहर में भालुओं के आतंक से लोग दहशत में हैं। जंगली जीव जन्तु खाने और पानी की तलाश में भालू यहां वहां भटककर शहर की ओर भी रूख कर रहे हैं।

Tags

Next Story