सौंदर्यीकरण की मुहिम शुरू : विधायक ने किया भूमिपूजन, 6 करोड़ रुपए का आवंटन आते ही बदहाल तालाब की बदलेगी तस्वीर

सौंदर्यीकरण की मुहिम शुरू : विधायक ने किया भूमिपूजन, 6 करोड़ रुपए का आवंटन आते ही बदहाल तालाब की बदलेगी तस्वीर
X
नगर के ऐतिहासिक बंधुवा तालाब की बदहाल स्थिति को संवारने के लिए कवायद शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री से 6 करोड रुपए का आवंटन आते ही तालाब सौंद्रीयकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है .. पढ़िए पूरी खबर...

इमरान खान-नारायणपुर। आजादी से पहले श्रमदान कर बनाए गए नगर के ऐतिहासिक बंधुवा तालाब की बदहाल स्थिति को संवारने के लिए कवायद शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री से 6 करोड रुपए का आवंटन आते ही तालाब सौंद्रीयकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। शुक्रवार को स्थानीय विधायक चंदन कश्यप की उपस्थिति में तालाब का भूमि पूजन किया गया। इस बीच नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता मांझी समेत गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

मिली जानकारी के अनुसार, छ्त्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में बेगारी प्रथा से बनाए गए नगर के हृदय स्थल में 52 एकड़ जमीन पर बनी तालाब की स्थिति दिनोंदिन बादहाल हो रहे थी। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से फरियाद करने के बाद पीएम ने तालाब के कायाकल्प के लिए तेरह करोड़ रूपये देने की बात कही थी। इसके बाद पहला आबंटन छह करोड़ रूपये का आया है। इससे तालाब की सफाई करने के बाद गहरीकरण के साथ सौंदर्यकरण के कार्य शुरू किया गया है।


नगर का यह तालाब ऐतिहासिक धरोहर है

नगर पालिका परिषद और जल संसाधन विभाग के तत्वधान में निर्माण कार्य शुरु की गई है। निर्माण कार्य शुरु करने से पहले विधायक के द्वारा भूमिपूजन किया गया। इसी दौरान सभा को संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक ने कहा कि, नगर का यह तालाब ऐतिहासिक धरोहर है। इसे संवारने के लिए सभी की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने कहा कि, इस तालाब में नगर की आत्मा बस्ती है। आपको बता दें कि तालाब को लेकर प्रभारी मंत्री कवासी लखमा भी हमेशा गंभीर नजर आए हैं।


Tags

Next Story