बच्चों पर टूट पड़े मधुमक्खी : जंगल घूमने गए युवा और बच्चों की टोली पर मधुमक्खियों का हमला, दर्जनभर से ज्यादा जख्मी... कुछ की हालत गंभीर

एनिशपुरी गोस्वामी-मोहला। छत्तीसगढ़ के मोहला, मानपुर, अंबागढ़ चौकी जिले के औंधी क्षेत्र के नवागांव जंगल में घूमने गए दर्जन भर बच्चों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार पेंदोड़ी गांव के छोटे बच्चे और युवाओं की टोली नवागढ़-नवागांव के जंगल-पहाड़ की ओर घूमने के लिए निकले थे। इस दौरान मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के डंक से एक दर्जन से से ज्यादा लोग जख्मी हो गए हैं। जख्मी बच्चों को औंधी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। हादसे में कुछ लोगों की हालत गंभीर है।
कुछ अभी भी जंगलों में फंसे
वहीं कुछ और लोग जान बचाने के लिए जंगल-पहाड़ों में छिपे रहने की जानकारी मिल रही है। फिलहाल 108 एम्बुलेंस बाकी के जख्मी बच्चों को लेने के लिए रवाना हो गई है। जख्मी लोगों में ज्यादातर 12 से 15 साल के बच्चे शामिल हैं।

© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS