भव्यकाशी-दिव्यकाशी के लोकार्पण से पहले भाजपाइयों ने निकाली प्रभातफेरी

भव्यकाशी-दिव्यकाशी के लोकार्पण से पहले भाजपाइयों ने निकाली प्रभातफेरी
X
झांझ-मंजीरे और शंखनाद के साथ भजन-कीर्तन करते नगर का किया भ्रमण। प्रभात फेरी के बाद स्थानीय महाकाली मंदिर में स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत साफ सफाई की गई। यहां आज एलईडी टीवी के माध्यम से भव्यकाशी दिव्यकाशी का सीधा दिखाया जाएगा। इसके साथ ही भजन कीर्तन भी किया जाएगा। पढ़िए पूरी ख़बर...

बालोद: भारत वर्ष के प्राचीन धर्म स्थली काशी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भव्य काशी दिव्य काशी कार्यक्रम के अन्तर्गत बाबा विश्वनाथधाम के भव्य व अद्भुत सौंदर्यीकरण एवं समग्र विकास का कार्य किया गया है। इसका भव्य लोकार्पण आज 13 दिसंबर को प्रातः 11 बजे किया जाएगा। इस उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय व प्रदेश संगठन के आव्हान पर बालोद जिला भाजपा संगठन के द्वारा जिले के सभी 9 भाजपा मंडल मुख्यालय में प्रातःकालीन प्रभात फेरी निकालने का निर्देश जारी किया गया है। इसी उपलक्ष्य में रविवार को सुबह 5 बजे डौंडीलोहारा मंडल के पदाधिकारियों ने स्थानीय माँ दन्तेश्वरी मंदिर प्रांगण से प्रभात फेरी निकाली। इस दौरान पूरे नगर का भ्रमण किया। इस दौरान शंखनाद व झांझर, मंजिरा, डफली व अन्य वाद्ययंत्र से ध्वनि करते हुए सीताराम किर्तन किया गया। साथ ही साथ जय जय श्री राम, वन्दे मातरम् भारत माता की जयकारा भी किया जाता रहा। इस कार्यक्रम में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य व जिला महामंत्री देवेन्द्र जायसवाल, सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल थे।

Tags

Next Story