दोस्ती में दगा : 12वीं के दो छात्रों ने अपने ही स्कूल की जूनियर छात्रा से दोस्ती के बहाने किया छल, न्यूड वीडियो मंगाकर सोशल मीडिया में डाला

दोस्ती में दगा : 12वीं के दो छात्रों ने अपने ही स्कूल की जूनियर छात्रा से दोस्ती के बहाने किया छल, न्यूड वीडियो मंगाकर सोशल मीडिया में डाला
X
इसी बीच एक लड़के ने छात्रा से उसका न्यूड वीडियो बनाकर भेजने के लिए कहा तब छात्रा ने उसे मना कर दिया। इस पर आरोपी लड़के ने उसे धमकी दी कि, वह चैटिंग की जानकारी स्कूल में फैलाकर उसे बदनाम कर देगा। फिर क्या हुआ...पढ़िए...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में 12वीं के दो छात्रों ने 8वीं में पढ़ने वाली 13 साल की एक छात्रा का न्यूड VIDEO वायरल कर दिया है। दोनों ने धमकाकर उससे ही उसका न्यूड वीडियो बनवाकर मांगा था। इस घटना के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज कर लिया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों लड़कों से इंस्टाग्राम पर छात्रा से दोस्ती हुई थी। जिसके बाद वे चैटिंग करने लगे। इसी बीच एक लड़के ने छात्रा से उसका न्यूड वीडियो बनाकर भेजने के लिए कहा तब छात्रा ने उसे मना कर दिया। इस पर आरोपी लड़के ने उसे धमकी दी कि, वह चैटिंग की जानकारी स्कूल में फैलाकर उसे बदनाम कर देगा।

न्यूड वीडियो सोशल मीडिया पर डाला

धमकी से छात्रा डर गई और उसने खुद का न्यूड वीडियो बनाया और आरोपी लड़के के मोबाइल पर भेज दिया। इसके बाद आरोपी ने दूसरे लड़के को वीडियो दिखाया। उसने भी छात्रा को धमकी देकर अपने मोबाइल में भी वीडियो मंगवा लिया। फ़िर बाद में दोनों लड़कों ने छात्रा के न्यूड वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

दोनों आरोपी फरार हैं

जब छात्रा का न्यूड VIDEO तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो उसकी सहेलियों ने इसकी जानकारी परिवार वालों को दी। वहां से छात्रा के परिवार को इसके बारे में पता चला। उन्होंने बेटी से पूछताछ की तो सारी घटना का राज खुला। फिलहाल दोनों आरोपी फरार हो गये हैं।

Tags

Next Story