BHANUPRATAPPUR BY ELECTION : भाजपा ने घोषित किया प्रत्याशी, पूर्व विधायक ब्रह्मानंद नेताम को मैदान में उतारा

BHANUPRATAPPUR BY ELECTION : भाजपा ने घोषित किया प्रत्याशी, पूर्व विधायक ब्रह्मानंद नेताम को मैदान में उतारा
X
ब्रह्मानंद नेताम 2008 में भाजपा की टिकट पर भानुप्रतापपुर से 15479 मतों से जीतकर विधायक बने। 2010 से 2013 तक भाजपा राष्ट्रीय युवा मोर्चा के कार्यकारिणी सदस्य और भाजपा मजदूर संगठन में राष्ट्रीय मंत्री रहे। पढ़िए पूरी खबर...

रायपुर-कांकेर। छत्तीसगढ़ के भानू प्रतापपुर उप चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व विधायक ब्रह्मानंद नेताम को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। इस आशय का आदेश पार्टी मुख्यालय दिल्ली से जारी हुआ है।

उल्लेखनीय है कि ब्रह्मानंद नेताम 2005 में कसावाही गांव के सरपंच चुने गए थे। इसके बाद से ही वे लगातार भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय रहे। भाजपा में चारामा मंडल के अध्यक्ष रहे। 2008 में भाजपा की टिकट पर भानुप्रतापपुर से 15479 मतों से जीतकर विधायक बने। 2010 से 2013 तक भाजपा राष्ट्रीय युवा मोर्चा के कार्यकारिणी सदस्य और भाजपा मजदूर संगठन में राष्ट्रीय मंत्री रहे। वर्तमान में श्री नेताम भाजपा आदिवासी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर हैं। प्रदेश भाजपा कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक ब्रम्हानंद नेताम 17 नवंबर को नामांकन दाखिल करेंगे। प्रदेश भाजपा कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक नामांकन के दौरान प्रदेश भाजपा के सभी बड़े नेता मौजूद रहेंगे।

प्रत्याशी बनाए जाने के बाद ब्रह्मानंद नेताम ने हरिभूमि के सहयोगी चैनल INH 24 x 7 से चर्चा में क्या कहा सुनिए...


Tags

Next Story