Bhanupratappur By Election : कांग्रेस को चुनौती नहीं मानते, माथुर के इस बयान पर बोले सीएम बघेल-2018 में भी नहीं मान रहे थे चुनौती, देखा...क्या हश्र हुआ...

Bhanupratappur By Election : कांग्रेस को चुनौती नहीं मानते, माथुर के इस बयान पर बोले सीएम बघेल-2018 में भी नहीं मान रहे थे चुनौती, देखा...क्या हश्र हुआ...
X

रायपुर। छत्तीसगढ़ में होने जा रहे भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव को लेकर भाजपा-कांग्रेस में जुबानी जंग अब तेज हो गई है। दोनों दल एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने में पीछे नहीं है। यह स्थिति आज भी देखने को मिली, जब छत्तीसगढ़ के भाजपा प्रभारी ओम माथुर राजधानी प्रवास पर पहुंचे तो, उन्होंने भानुप्रतापपुर चुनाव पर अपने विचार रखे।

छत्तीसगढ़ के भाजपा प्रभारी ओम माथुर के बयान पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, वर्ष 2018 में भी भाजपा को कांग्रेस चुनौती नहीं लगती थी। 2018 का रिजल्ट क्या आया सबने देखा है, लगातार उपचुनाव में भाजपा की स्थिति दिख गई है। भानुप्रतापपुर में भी BJP की स्थिति दिख जाएगी।

भाजपा नफरत फैलाकर सत्ता हासिल करती है

वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता राम माधव के बयान पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, राम माधव सेकुलर का मतलब नहीं समझते, दुनिया में कोई धर्म नफरत की बात नहीं करता। भाजपा नफरत फैलाकर सत्ता हासिल करती है, नफरत फैलाने वाले लोग धर्म को नहीं समझते।

भाजपा तथ्य पेश करे : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, भाजपा बताए एक बलात्कारी को कैसे टिकट दे दिए। वर्ष 2019 मई में झारखंड में भाजपा की ही सरकार थी, रघुवर दास और रमन सिंह शायद मिलकर गड़बड़ किए हैं। इस षड्यंत्र की भी जांच होनी चाहिए। अगर एफआईआर गलत है, तो भाजपा को तथ्य पेश करना चाहिए।

Tags

Next Story