BHANUPRATAPPUR BY ELECTION : डा. रमन बोले-प्रदेश सरकार ने सबको परेशन कर दिया, जीतेगी तो भाजपा ही...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के भानूप्रतापपुर क्षेत्र में उपचुनाव के साथ ही प्रदेश में सियासी सरगर्मी शुरू हो गई है। भाजपा प्रत्याशी के नामिनेशन रैली में शामिल होने के लिए रवाना होने से पहले पूर्व सीएम और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. रमन सिंह ने कहा है कि इस बार के चुनाव में जनता कांग्रेस को सबक सिखाएगी।
उल्लेखनीय है कि भानूप्रतापपुर उपचुनाव में आम आदमी पार्टी और जनता कांग्रेस चुनाव नहीं लड़ रही हैं। इस पर डा. रमन ने कहा कि, इस चुनाव में जनता कांग्रेस को सबक सिखाएगी। चाहे कितना भी इधर का उधर कर लें, जीत तो भाजपा की ही होगी। आदिवासियों के 32 फीसदी आरक्षण में कटौती के चलते बहुत सारे छात्र परेशान हैं। उन्होंने यह भी कहा कि, बहुत सी नियुक्तियां रुकी हुई हैं, सरकार ने सभी वर्गों को परेशान करके रखा है, चाहे किसान हों या मजदूर, महिला हो या अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग सभी परेशान हैं। सबका बदला इस बार चुनाव के दौरान वोटों के रूप में परिवर्तित होता दिखेगा। डा. रमन ने कहा कि, प्रदेशभर के अनियमित कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर एक बार फिर आंदोलन करने जा रहे हैं। लेकिन सरकार ने चुनाव जीतने से पहले जो वादा किया था, उनमें से एक भी वादा पूरा नहीं किया। प्रदेश के अनियमित कर्मचारी 4 साल से इंतजार करते-करते थक गए हैं।
कांग्रेस की होगी बड़ी जीत : मरकाम
इधर भानूप्रतापपुर उपचुनाव को लेकर पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने कहा है कि, हम चुनाव को चुनाव की तरह लेते आ रहें हैं। क्योकि चुनाव अपने आप में ही चुनौतीपूर्ण होता है। हम चुनाव को पूरी मजबूती से लड़ते हैं, इस बार और भी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगे। श्री मरकाम ने कहा कि, आदिवासी दअरसल आरक्षण में कटौती भाजपा की वजह से हुई है। इस मुद्दे को लेकर हम जनता से बीच जाएंगे। श्री मरकाम ने कहा कि, कांग्रेस प्रत्यशी को भारी मतों से जीत मिलेगी। हम आदिवासी समाज के लोगों से बातचीत कर रहे हैं। उनकी समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। आरक्षण में कटौती को बहाल करने विशेष सत्र बुलाया जा रहा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS