Bhanupratappur By Election : कांग्रेस की ओर से सावित्री मंडावी संभालेंगी मोर्चा, हो गई आधिकारिक घोषणा

भानुप्रतापपुर। छत्तीसगढ़ के भानूप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने भी अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। जैसा कि संभावना जताई जा रही थी कांग्रेस पार्टी ने वैसा ही निर्णय लिया है। कांग्रेस पार्टी ने भानुप्रतापपुर से विधायक रहे स्व. मनोज मंडावी की पत्नी सावित्री मंडावी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।
उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह ही सावित्री मंडावी के सरकारी नौकरी से इस्तीफे के बाद यह लगभग तय माा जा रहा था कि वे ही कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी होंगी। अब आखिर में इन्हीं के नाम पर आलाकमान ने मुहर लगाई है। वहीं भाजपा ने पूर्व विधायक ब्रम्हानंद नेताम को मैदान में उतारा है।
सरकारी स्कूल में व्याख्याता पद से दिया था इस्तीफा
उल्लेखनीय है कि, भानुप्रतापपुर विधायक और विधानसभा उपाध्यक्ष रहे मनोज मंडावी की पत्नी सावित्री मंडावी रायपुर के कटोरातालाब स्थित सरकारी स्कूल में व्याख्याता के पद पर कार्यरत थीं। निर्वाचन कानून के मुताबिक कोई सरकारी कर्मचारी अथवा लाभ के पद पर बैठा व्यक्ति चुनाव नहीं लड़ सकता था। ऐसे में मंडावी ने नामांकन से पहले ही नौकरी छोड़ दी।
CM ने पहले ही दिए थे संकेत
बताया जा रहा है कि, दिवंगत मनोज मंडावी की अंतिम यात्रा में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सावित्री मंडावी को उम्मीदवार बनाने की बात कही थी। उसके बाद मंडावी के समर्थक उनके पीछे एकजुट होकर चुनाव की तैयारी में लगे गए थे। इतना ही नहीं पिछले सप्ताह कांकेर के चारामा में हुई मुख्यमंत्री की जनसभा में भी सावित्री मंडावी के समर्थन में नारे लगाए गए थे।
कांग्रेस प्रत्याशी बनाए जाने के बाद श्रीमती सावित्री मंडावी ने क्या कहा-आइए सुनते हैं...
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS