भारत जोड़ो यात्रा : राहुल गांधी के साथ कदम मिलाया विधायक देवेन्द्र यादव और उनकी मां पुष्पा यादव ने

भारत जोड़ो यात्रा : राहुल गांधी के साथ कदम मिलाया विधायक देवेन्द्र यादव और उनकी मां पुष्पा यादव ने
X
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव की टीम से 500 से अधिक युवा भिलाई व छत्तीसगढ़ के अन्य शहरों से शामिल हुए हैं। वे यात्रा में अलग-अलग जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। पढ़िए पूरी खबर...

आनंद नारायण ओझा- भिलाई। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों पंजाब में है। यात्रा में छत्तीसगढ़ के भिलाई नगर से कांग्रेस विधायक देवेन्द्र यादव की मां पुष्पा यादव भी पहुंची हैं। सोमवार को 73 वर्षीय पुष्पा यादव ने राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाया। इसके लिए वे विशेष तौर पर भिलाई से पंजाब के आदमपुर पहुंचीं।

उल्लेखनीय है कि, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव की टीम से 500 से अधिक युवा भिलाई व छत्तीसगढ़ के अन्य शहरों से शामिल हुए हैं। वे यात्रा में अलग-अलग जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव को भारत जोड़ो यात्रा की मध्य प्रदेश और राजस्थान में हुए कार्यक्रमों का प्रभारी भी बनाया गया था. इसके बाद अब उन्हें यात्रा की अन्य जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

कार्यकर्ताओं ने पहले की पैदल चलने की प्रेक्टिस

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भिलाई के युवा कांग्रेस व एनएसयूआई के नेता बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं। यात्रा में शामिल होने के लिए युवा नेता पैदल चलने की प्रैक्टिस दिसंबर महीने में की। वे रोज 5 से 12 किलोमीटर तक पैदल चले, ताकि वे भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी से कदम से कदम मिला सकें।

Tags

Next Story