CG Election : कांग्रेस की 'भरोसे की यात्रा' शुरू...अपने विधानसभा क्षेत्र से सीएम बुलेट लेकर निकले...कई नेता भी मौजूद...

CG Election : कांग्रेस की भरोसे की यात्रा शुरू...अपने विधानसभा क्षेत्र से सीएम बुलेट लेकर निकले...कई नेता भी मौजूद...
X
भाजपा ने परिवर्तन यात्रा निकाली थी और अब कांग्रेस ने भरोसे की यात्रा की शरूआत कर दी है। यह यात्रा प्रदेश के सभी 90 विधासभाओं में निकाली जा रही है। सीएम भूपेश भी यात्रा में शामिल हुए...पढ़े पूरी खबर

रायपुर- विधानसभा चुनाव (Assembly Election) से पहले भाजपा ने परिवर्तन यात्रा निकाली थी और अब कांग्रेस ने भरोसे की यात्रा की शरूआत कर दी है। यह यात्रा प्रदेश के सभी 90 विधासभाओं में निकाली जा रही है। गांधी जयंती के मौके पर पेंड्रा के मरवाही रोड से कांग्रेसियों ने पहले तो महात्मा गांधी के प्रतिमा का माल्यार्पण किया, उसके बाद भरोसे की यात्रा की शुरूआत की। इस यात्रा में सीएम भूपेश बघेल ने बुलेट में सवार होकर अपने विधानसभा क्षेत्र पाटन में कांग्रेस भरोसा यात्रा का नेतृत्व किया। सीएम के साथ प्रदेश प्रभारी सैलजा और डिप्टी सीएम सिंहदेव भी शामिल हुए।

दरअसल, इस यात्रा के जरिए कांग्रेस की योजनाओं के बारे लोगों को बताया जा रहा है। कांग्रेस भरोसा यात्रा के माध्यम से चुनावी साल में लोगों को साधने का कार्य कर रही है। इसके लिए कांग्रेस छत्तीसगढ़ के 90 विधानसभा में 2700 किलोमीटर भरोसे की यात्रा निकलेगी। वहीं जिन विधानसभा में कांग्रेस के विधायक नहीं है वहां पर जिला अध्यक्ष या बाकी किसी नेताओं के नेतृत्व यात्रा निकाली जाएगी।

सेनानियों के परिवार का किया सम्मान

आपको बता दें, सीएम भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवार का सम्मान करने के बाद यात्रा की शुरूआत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि, किसानों के लिए हमने फैसले लिए...लेकिन जैसे ही चुनाव आया केंद्र सरकार कहने लगी हमने पैसा दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने तो बोनस देने के लिए इंकार किया है। मैंने उन्हें पत्र लिखकर कहा कि, बस आप अनुमति दो बोनस हम देंगे।

पसीसी घोटाले की गड़बड़ी खुलकर बताएं...

सीएम बघेल ने पीसीसी घोटाले को लेकर कहा कि, जहां भी गड़बड़ी हुई है, उसे बताएं...किसी भी छात्र का हक नहीं मारा जाएगा। जैसे ही पता चलेगा 15 दिन में जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

भरोसा हासिल किया है...

विधायक विकास उपाध्याय (Vikas Upadhyay) ने कहा कि, जनता का भरोसा हासिल किया है। घोषणा पत्र के 36 वादों में से 25 को पूरा किया है। 51 ऐसी योजनाएं दी हैं, जिसमें हर वर्ग को फायदा मिल रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि ये दो विचारधाराओं की लड़ाई है। एक विचारधारा वो जो लोगों के घरों में मंहगाई डाका डाल रही है। दूसरी विचारधारा वो है जो लोगों को राहत पहुंचाने का काम कर रही है।

यात्रा के बाद होगी सभा...

मंत्री मोहन मरकाम (Mohan Markam) ने कहा कि, पूरे विधानसभा में यात्रा करने के बाद एक सभा की जाएगी। सभा के जरिए सरकार की योजनाओं और कार्यकाल के बारे में जनता को बताया जाएगा। रमन सरकार के वक्त हुए घोटाले और भ्रष्टाचार के बारे में जनता को बताया जाएगा।

नाकामियों को कर रहे उजागर- साव

भाजपा की परिवर्तन यात्रा 12 सितंबर से 30 सितंबर तक चली थी। अब कांग्रेस की भरोसे की यात्रा को लेकर प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव (Arun Sao) ने कहा कि, कांग्रेस की नाकामियों को हम उजागर करेंगे। जनता परिवर्तन का मूड बना चुकी है। लोग भाजपा के साथ हैं, यह देखकर कांग्रेस घबरा रही है।

Tags

Next Story