साप्ताहिक बाजार का भेल ग्रामीणों ने खूब खाया : लेकिन शिकार हो गए फूड पाइजनिंग का, 71 लोगों को करना पड़ा अस्पताल में भर्ती

साप्ताहिक बाजार का भेल ग्रामीणों ने खूब खाया : लेकिन शिकार हो गए फूड पाइजनिंग का, 71 लोगों को करना पड़ा अस्पताल में भर्ती
X
गांव के साप्ताहिक बाजार में भेल और गुपचुप खाकर 71 लोग फूड पाइजनिंग का शिकार हो गए हैं। शिकारों में 47 बच्चे बताए गए हैं। सभी बच्चों को राजनांदगांव के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पढ़िए पूरी खबर-

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिला मुख्यालय से लगे गांव गतापारा कला में मंगलवार को साप्ताहिक बाजार लगा था। बाजार में भेल और गुपचुप (गोलगप्पे) खाने से 71 लोग बीमार हो गए हैं। इनमें 47 बच्चे शामिल हैं। सभी बच्चों की उम्र 6 से 15 साल के बीच है। फूड प्वॉइजनिंग के बाद सभी बच्चों को मेडिकल कॉलेज अस्फताल में भर्ती कराया गया है। हास्पीटल में देर रात कलेक्टर सहित अन्य अफसर डटे रहे। फिलहाल सभी मरीजों की हालत में सुधार बताया गया है।

स्वास्थ्य विभाग की एक टीम गांव पहुंची

राजनांदगांव से जुड़े गतापारा कला में बीते दिन मंगलवार को साप्ताहिक बाजार लगा था। इस साप्ताहिक बाजार में गांव के बड़े-बुजुर्ग से लेकर बच्चे भी गए हुए थे। सभी ने ठेले से गुपचुप और भेल खाया था। जब शाम को घर लौटे तो एक-एक कर सभी को उल्टी-दस्त शुरू हो गया। बच्चों की तबीयत ज्यादा बिगड़ जाने पर सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। लेकिन वहां बच्चों की तबीयत में कोई सुधार नहीं दिखा तो सभी बच्चों को तुरन्त मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है, सूचना मिलने पर देर ही देर रात कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। वह अस्पताल में काफी देर रहे और बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। वहीं SDM के साथ स्वास्थ्य विभाग की एक टीम को गांव भेजा गया है। वहां पर सभी ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है।

Tags

Next Story