भिलाई गोलीकांड : नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अब भी फरार

भिलाई गोलीकांड : नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अब भी फरार
X
सोशल मीडिया में पोस्ट आपचारी बालक द्वारा किया जा रहा था। शेष आरोपी इसके साथ अन्य कार्य करते पकड़े गए। पढ़िए पूरी खबर-

दुर्ग। भिलाई के नेवई थाना क्षेत्र में हवाई फायरिंग मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक चुनैती बन गया है। पुलिस ने आज इस मामले से जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी आरोपी गोलीकांड के मास्टरमाइंड मुकुल सोना व मुकेश सिंह के सोशल मीडिया आईडी से लगातार पोस्ट कर रहे थे, जिसके बाद से पुलिस इनकी पतासाजी में जुट गई थी।

पुलिस को जानकारी लगी कि आरोपी के सोशल मीडिया में लगातार पोस्ट मास्टरमाइंड मुकुल सोना व मुकेश पंचर द्वारा नहीं बल्कि किसी अन्य के द्वारा किया जा रहा है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों की पतासाजी कर विशेष टीम बनाकर चार लोगों को गिरफ्तार किया, जिसमें एक आपचारी बालक भी शामिल है।

बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया में पोस्ट आपचारी बालक द्वारा किया जा रहा था। शेष आरोपी इसके साथ अन्य कार्य करते पकड़े गए। आरोपियों में प्रखर चंद्राकर, पुकलित चंद्राकर,संजय जोशी व आपचारी बालक शामिल हैं।

एएसपी दुर्ग शहर संजय ध्रुव ने बताया कि घटना के बाद से गोलीकांड के मास्टरमाइंड मुकुल सोना व मुकेश सिंह के सोशल मीडिया को ऑपरेट करते थे और भागने में उनका सहयोग कर रहे थे।

पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और विवेचना में जुट गई है। पुलिस ने घटना के प्रार्थी हिस्ट्रीशीटर बृजेश राय उर्फ पिंकी और शशिकांत राय को कल गिरफ्तार किया था। हवाई फायरिंग के बाद आरोपी मुकुल सोना और मुकेश पंचर सोशल मीडिया में लगातार धमकी भरे पोस्ट डाल रहें थे, जिसके बाद पुलिस ने पिंकी राय व उसके भाई शशिकांत राय दोनों को धारा 151 के तहत जेल भेज दिया।

पिंकी राय गोलीकांड मामले के प्रार्थी हैं, इस मामले में मुकुल सोना, मुकेश सिंह और अन्य पर गोली चलाने का आरोप था।

इसके साथ ही दुर्ग पुलिस दोनों हिस्ट्रीशीटर भाइयो को जिलाबदर के लिए कलेक्टर को प्रतिवेदन पेश किया है। प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के विधानसभा क्षेत्र में 5 जुलाई की देर रात फायरिंग की घटना सामने आई थी। घटना के दिन प्रार्थी बृजेश उर्फ पिंकी राय देर रात अपने ऑफिस से घर जा रहा था, तभी टंकी मरोदा शीतला मंदिर के पास अंधेरे में बीच सड़क पर एक कार खड़ी दिखी। बृजेश ने बीच सड़क पर खड़ी गाड़ी को हटाने को कहा, लेकिन कार वहां से नहीं हटाई गई। इसके बाद बृजेश कार से उतरा और दूसरे कार में सवार युवकों को साइड देने की बात कहने लगा। कार सवार साइड देने की बजाए बृजेश से विवाद करने लगे। विवाद के बीच बृजेश की कार पर तीन राउंड फायरिंग की गई और बदमाश वहां से भाग गए। इस गोलीकांड के मुख्य आरोपी तक पुलिस अब तक नहीं पहुंच पाई है।

Tags

Next Story