भाजपा जिला कार्यालय का भूमिपूजन: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लिया, लगाए कई आरोप

भाजपा जिला कार्यालय का भूमिपूजन: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लिया, लगाए कई आरोप
X
नवगठित जिले के भाजपा जिला कार्यालय का भूमिपूजन प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने किया। इस दौरान साव ने प्रदेश की सरकार को आड़े हाथों लिया। पढ़िए पूरी खबर...

प्रदीप बोरकर-ख़ैरागढ़। छत्तीसगढ़ के ख़ैरागढ़ शहर के पिपरिया गांव में नवगठित जिले के भाजपा जिला कार्यालय का भूमिपूजन प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने किया। 55 डिसमिल् जमीन खरीदी के बाद भाजपा का अत्याधुनिक जिला कार्यालय यहां पर तैयार किया जाएगा।

भूमि पूजन कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के साथ सांसद संतोष पांडे, पवन साय, पूर्व सांसद मधुसूदन यादव, प्रदीप गांधी, राकेश यादव सहित अन्य मौजूद रहे। भूमि पूजन के बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि, परिवारवाद को छोड़कर विचारधारा को लेकर चलने वाली भाजपा देश ही नहीं विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। खैरागढ़ जिले में भाजपा का जिला कार्यालय गौरव का विषय है, जिस जिले के निर्माण के बाद सरकार यहां एक ईंट नहीं रख पाई, वहां कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा अपने कार्यालय के लिए जमीन खरीद चुकी है। आज भूमि पूजन के बाद जल्द ही निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा।

कांग्रेस अपराध, भ्रष्टाचार, धर्मांतरण और माफिया वाली सरकार है : साव

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने संबोधन में प्रदेश सरकार पर पर जमकर हमला बोला और कांग्रेस सरकार को अपराध, भ्रष्टाचार, धर्मांतरण, माफिया वाली सरकार बताया। स्वागत भाषण देते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू ने कहा कि, भाजपा जिला कार्यालय के लिए जमीन व्यवस्था बनाने में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह का सक्रिय योगदान रहा। जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने कहा कि, भूमि पूजन के बाद से हर कार्यकर्ता पार्टी का सिपाही बनकर कार्य करेगा। आगामी चुनाव में दिन रात मेहनत के बाद भाजपा की प्रदेश में सरकार बनेगी।

नया जिला रणनीति बनाने और शक्ति का केंद्र होगा

पूर्व विधायक कोमल जंघेल ने विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशी बनाए जाने पर पार्टी का आभार जताते हुए कहा कि, आम कार्यकर्ता को प्रत्याशी बनाकर भाजपा ने दिखा दिया, लेकिन कांग्रेस की सत्ता सरकार ने गलत हथकंडे अपनाकर जीत दर्ज की। सांसद संतोष पांडे ने खुशी जताते हुए कहा कि, पार्टी को सींचने में कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान है। नया जिला कार्यालय पार्टी के विचार और राष्ट्र की लड़ाई के लिए, निर्णय लेने, रणनीति बनाने और शक्ति का केंद्र बनेगा।

Tags

Next Story