छूही खदान में बड़ा हादसा : नदी तट पर खुदाई के दौरान मिट्टी धसकी, चार शव बरामद... और भी लोगों के दबे होने की आशंका

छूही खदान में बड़ा हादसा : नदी तट पर खुदाई के दौरान मिट्टी धसकी, चार शव बरामद... और भी लोगों के दबे होने की आशंका
X
लोहरिया नदी में छूही माटी खुदाई के समय में बड़ा हादसा हो गया। हादसे में अबतक चार लोगों के शव बरामद हुए हैं। फिलहाल रेस्क्यू आपरेशन जारी है। पढ़िए पूरी खबर...

रविकांत सिंह राजपूत-मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ जिले के बंजारीडांड के मौहारी पारा रोड लोहरिया नदी में छूही माटी खुदाई के समय में बड़ा हादसा हो गया। हादसे में अबतक चार लोगों के शव बरामद हुए हैं। फिलहाल रेस्क्यू आपरेशन जारी है। यह हादसा खड़गवा थाना क्षेत्र का है। पर पुलिस बल मौजूद हैं।

मिली जानकारी के अनुसार,मिली जानकारी के अनुसार बंजारीडांड लोहरिया नदी में छूही माटी खुदाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। हादसे में चार लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं वहीं रेस्क्यू आपरेशन जारी है। मौके पर पुलिस बल मौजूद है। जेसीबी की मदद से वहां फंसे लोगों को निकाला जा रहा है। मौके पर से और भी शव बरामद होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल घटना स्थल पर कोई भी कुछ बताने को तैयार नहीं है।



Tags

Next Story