VIDEO: बड़ा हादसा- बाइक समेत पुल से नीचे गिरे दो युवक...

X
By - Shreya Gupta |8 Jan 2022 12:15 PM IST
तेज रफ्तार बाईक अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिर गई। बाइक में 2 लोग सवार थे। हादसा इतना खतरनाक था कि मौके में ही एक युवक की मौत हो गई है। वही दूसरा युवक घायल बताया जा रहा है। पढ़िये पूरी खबर-
कवर्धा। जिले से फिर एक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। तेज रफ्तार बाईक अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिर गई। बाइक में 2 लोग सवार थे। हादसा इतना खतरनाक था कि मौके में ही एक युवक की मौत हो गई है। वही दूसरा युवक घायल बताया जा रहा है। मृतक का नाम इंद्रमण पटेल ग्राम मड़मड़ा निवासी बताया जा रहा है। और दूसरे का नाम पप्पू यादव। आस-पास के लोगों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मौके में पहुंची पुलिस ने घायल को डायल 112 से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसा तरेगांव थाना के पचराही के पास का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। देखिये वीडियो-
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS