आयकर विभाग की बड़ी कार्यवाही : व्यापारी के घर पर की छानबीन, छापेमारी के दौरान मिला था 2 करोड़ 70,000 से ज्यादा कैश...

आयकर विभाग की बड़ी कार्यवाही : व्यापारी के घर पर की छानबीन, छापेमारी के दौरान मिला था 2 करोड़ 70,000 से ज्यादा कैश...
X
व्यापारी शोभित नामदेव के यहां आयकर विभाग की टीम छानबीन कर रही है। दरअसल, व्यापारी शोभित ने यहां से 1 दिन पहले 70,000 से अधिक का कैश बरामद किया गया था। इतनी बड़ी मात्रा में कैश मिलने की वजह से आयकर विभाग की टीम बड़ी कार्यवाही कर सकती है।...पढ़े पूरी खबर

करण कुमार साहू/बिलाईगढ़- भटगांव नगर पंचायत के वार्ड तीन में व्यापारी शोभित नामदेव के यहां आयकर विभाग की टीम छानबीन कर रही है। दरअसल, व्यापारी शोभित ने यहां से 1 दिन पहले 2 करोड़ 70,000 से अधिक का कैश बरामद किया गया था। इतनी बड़ी मात्रा में कैश मिलने की वजह से आयकर विभाग की टीम बड़ी कार्यवाही कर सकती है।

क्या था पूरा मामला...

भटगांव थाना में व्यापारी शोभित नामदेव ने जानकारी देते हुए कहा था कि, उसके घर से 15 लाख नकदी सहित पांच लाख के सोने-चांदी चोरी कर लिए गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने डाग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम की मदद से जांच शुरू की दी। लेकिन किसको पता था चोरी का मामला कुछ ही मिनटों में बदल जाएगा। जब पुलिस चोरी की व्यापारी शोभित के घर पहुंचा तो चार काले बैग नजर आए, पुलिस ने सोचा कि बैग में कपड़े होंगे या कुछ ओर होगा। लेकिन जब बैग खोलकर देखा तो पुलिस पता चला कि, पांच सौ, दो सौ और सौ के नोट इसमें रखे हुए हैं।

76 हजार चार सौ रुपये बरामद किए...

पुलिस ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक को दी। इसके बाद सारंगढ़ बिलाईगढ़ और सरसिंवा के बैंको से नोट गिनने के मशीने मंगाई गई और घंटों रुपयों की गिनती चलती रही। पुलिस ने व्यापारी शोभित नामदेव के घर से कुल दो करोड़ 76 हजार चार सौ रुपये बरामद किए हैं। फिलहाल एक छोटे से व्यापारी के घर से इतनी भारी मात्रा में रुपयों का बरामद होना इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।


Tags

Next Story