पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 6 सटोरिए गिरफ्तार, 13 मोबाइल, 1 लैपटॉप और 46 लाख की सट्टा-पट्टी जप्त

पुलिस की बड़ी कार्रवाई :  6 सटोरिए गिरफ्तार, 13 मोबाइल, 1 लैपटॉप और 46 लाख की सट्टा-पट्टी जप्त
X
डोंगरगढ़ में स्थित प्रज्ञा गिरी पहाड़ी के पास मुर्गी फार्म में सट्टे का अवैध कारोबार संचालित करते है। इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर 6 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पढ़िए पूरी खबर...

राजा शर्मा - डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के राजनांदगाँव जिले के पुलिस लगातार ऑनलाइन सटोरियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। फिर भी सटोरिए बाज नहीं आ रहे हैं। आईपीएल क्रिकेट मैच में क्रिकेट सट्टा खेलाया जा रहा था। चोरी छुपके ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खेलने वाले 6 सटोरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से लगभग 50 हजार नगद,13 मोबाइल, 1 लैपटॉप और लगभग 46 लाख रुपए की सट्टा - पट्टी जप्त की गई है। मामला डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से मिली कि,डोंगरगढ़ में स्थित प्रज्ञा गिरी पहाड़ी के पास मुर्गी फार्म में सट्टे का अवैध कारोबार संचालित करते है। इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर 6 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से लगभग 50 हजार नगद,13 मोबाइल, 1 लैपटॉप और लगभग 46 लाख रुपए की सट्टा - पट्टी जप्त की गई है। बताया जा रहा है कि, पिछले दिनों चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल के बीच मैच में हार जीत का दाव लगाकर ऑनलाइन सट्टा खिला रहे थे।

Tags

Next Story