खरीदी से पहले अवैध धान पर बड़ी कार्यवाही : MP-CG बॉर्डर पर साढ़े चार लाख का धान जब्त, ले जाया जा रहा था नागपुर से ओडिशा

कवर्धा। छत्तीसगढ़ में 1 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू हो रही है, जिसकी पूरी तैयारी हो चुकी है। वहीं अब समर्थन मूल्य पर धान खपाने के लिए दूसरे राज्यों से अवैध धान का भी आना शुरू हो गया है। दरअसल धान खरीदी से पहले कवर्धा जिले में राजस्व विभाग की टीम ने अवैध धान पर बड़ी कार्यवाही की है। विभाग ने मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ सीमा पर अवैध रूप से धान का परिवहन करते एक ट्रक को जब्त किया है। बोड़ला राजस्व विभाग ने यह कार्यवाही की है।
चालक ने कोई दस्तावेज नहीं दिया
मिली जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ की सीमा पर सोमवार सुबह राजस्व विभाग की टीम ने अवैध धान परिवहन करते एक ट्रक को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि धान नागपुर से ओडिशा ले जाया जा रहा था। इसी दौरान उसे बॉर्डर पर पकड़ा गया है। जब ट्रक चालक से धान के परिवहन से संबंधित दस्तावेज मांगा गया तो चालक ने किसी प्रकार का कोई दस्तावेज नहीं दिया। इसके बाद यह कार्यवाही की गई। जब्त धान की कीमत करीब साढ़े चार लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
सीमावर्ती गांवों में बनाया गया चेकपोस्ट
उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार 2500 रुपए समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी करती है, जिसके चलते यहां अन्य राज्यों के धान को खपाने के लिए दलाल छत्तीसगढ़ लाते हैं। लेकिन सरकार ने सख्त निर्देश दिया है। साथ ही जिले के 7 से ज्यादा सीमावर्ती गांवों में चेकपोस्ट बनाया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS