बिग ब्रेकिंग : मुंगेली में भाजपा को मात: कांग्रेस प्रत्याशी ने मारी बाजी

X
By - Rizwan Mohammad |5 Jan 2022 2:43 PM IST
मुंगेली नगर पालिका में 11 पार्षद होने के बावजूद भाजपा हार गई। 10 पार्षदों के साथ कांग्रेस ने 13 मत हासिल किए और अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया। पढ़िए पूरी खबर...
मुंगेली। एक और शहर सरकार की चाबी कांग्रेस ने भाजपा से छीन ली है। मुंगेली नगर पालिका में 11 पार्षद होने के बावजूद भाजपा हार गई। 10 पार्षदों के साथ कांग्रेस ने 13 मत हासिल किए और अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया। कांग्रेस के हेमेन्द्र गोस्वामी नगर पालिका अध्यक्ष चुन लिए गए। कई दिनों से चल रही गहमा गहमी और तनावभरे माहौल के बीच मतदान के बाद कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में 13 तो भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में महज 5 वोट निकले। 3 मत रिजेक्ट कर दिए गए। सालों बाद मुंगेली में मिली जीत के बाद कांग्रेसियों का उत्साह चरम पर है। बहुमत के बावजूद मिली हार से भाजपाई निराश दिखे। देखिए वीडियो...
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS