BIG BREAKING : पर्चे की आड़ में छिपा रखा था IED, फटने से जवान घायल

BIG BREAKING : पर्चे की आड़ में छिपा रखा था IED, फटने से जवान घायल
X
आए दिन इस तरह के हादसे होते रहते है नक्सली अकसर पर्चे की आड़ में बम बांधकर फेंक देते है। क्योकि नक्सलियों को भी ये बात पता है कि जवान ये पर्चा उठाएगे ही। पर्चा उठाने के दौरान ही IED के चपेट में आने से जवान घायल हो गया है।

बीजापुर। बीजापुर में प्रेशर IED की चपेट में आने से 1 जवान घायल हो गया है। घायल जवान सरैया तलंडी ज़िला बल में पदस्थ है। बताया जा रहा हादसा नक्सल पर्चे को निकालने के दौरान हुआ है।

दरअसल, आए दिन इस तरह के हादसे होते रहते है नक्सली अकसर पर्चे की आड़ में बम बांधकर फेंक देते है। क्योकि नक्सलियों को भी ये बात पता है कि जवान ये पर्चा उठाएगे ही। पर्चा उठाने के दौरान ही IED के चपेट में आने से जवान घायल हो गया है। फिलहाल घायल जवान की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। घायल जवान को बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय के लिए रेफर किया गया है। थाना से लगभग 1 किमी दूर संजयपारा के पास विस्फोट हुआ। मामला इलमिडी थानाक्षेत्र का है। SP कमलोचन कश्यप ने की घटना की पुष्टि की है।

Tags

Next Story