BIG BREAKING : भाजपा की आंधी में उड़े कई कांग्रेसी दिग्गज, डिप्टी सीएम सिंहदेव भी नहीं बचा पाए अपनी सीट...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव (TS Singhdev)सीएम बनने का सपना देखते-देखते चुनाव हार गए हैं। भाजपा प्रत्याशी राजेश अग्रवाल ने श्री सिंहदेव को महज 122 वोटों से हराया है। हालांकि सिंहदेव ने रिकाउंटिंग की मांग की है। कुछ देर में फिर से काउंटिंग की जाएगी। जिसके बाद ही अंतिम निर्णय आएगा। उल्लेखनीय है कि, सरगुजा संभाग में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। संभाग की 14 में से सभी 14 सीटें भाजपा ने जीत ली हैं। जबकि पिछले चुनाव में कांग्रेस ने सभी 14 सीटों पर कब्जा जमाया था। वहीं बस्तर में भी कांग्रेस का बुरा हाल हुआ है। वहां से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज भी चुनाव हार गए हैं। वहीं मंत्री रविंद्र चौबे, ताम्रध्वज साहू, गुरु रूद्र कुमार, मोहन मरकाम, अमरजीत भगत, जयसिंह अग्रवाल को भी हार का सामना करना पड़ा है। राजिम से अमितेष शुक्ल और अभनपुर से धनेंद्र साहू भी हार गए हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS