बिग ब्रेकिंग न्यूज : नेता प्रतिपक्ष के बेटे के खिलाफ रेप का मामला दर्ज, जांजगीर की एक युवती ने 3 साल तक दैहिक शोषण का लगाया आरोप

बिग ब्रेकिंग न्यूज : नेता प्रतिपक्ष के बेटे के खिलाफ रेप का मामला दर्ज, जांजगीर की एक युवती ने 3 साल तक दैहिक शोषण का लगाया आरोप
X
दर्ज एफआईआर के मुताबिक शादी का झांसा देकर आरोपी 3 सालों तक दैहिक शोषण करता रहा। छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य गणेश सिंह ध्रुव ने इस मामले की जनाकारी दी है। पढ़िए पूरी खबर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे पर रेप का आरोप लगा है। नेता प्रतिपक्ष के बेटे पलाश चंदेल के खिलाफ दैहिक शोषण का मामला दर्ज कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि जांजगीर की एक युवती ने ये मामला दर्ज कराया है।

उल्लेखनीय है कि, छत्तीसगढ़ जनजातीय आयोग में भी इस बाबत शिकायत दर्ज हुई है। जनजातीय आयोग ने इस मामले में संज्ञान लिया है। यह भी बताया जा रहा है कि, रायपुर के महिला थाने में भी FIR दर्ज हुई है। दर्ज एफआईआर के मुताबिक शादी का झांसा देकर आरोपी 3 सालों तक दैहिक शोषण करता रहा। छत्तिसगढ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य गणेश सिंह ध्रुव ने इस मामले की जनाकारी दी है। वीडियो में सुनिए श्री ध्रुव ने क्या कहा....


Tags

Next Story