Big Breaking : नक्सलियों के खिलाफ अब आर-पार की लड़ाई, बस्तर में केन्द्रीय गृहमंत्री ने दिया बड़ा बयान

जगदलपुर। बीजापुर की घटना ने नक्लियों के खिलाफ लड़ाई को और बढ़ाने का काम किया है। जवानों की तरफ से सुझाव आया है कि इस लड़ाई की गति कम नहीं होना चाहिए, इसलिए अब यह लड़ाई नक्सिलयों के अंत होते तक जारी रहेगी।
यह बड़ी बात केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में कही है। बस्तर के जिला मुख्यालय जगदलपुर से बासागुड़ा रवाना होने के पहले शाह ने पत्रकारों से चर्चा में यह बात कही है।
केन्द्रीय गृहमंत्री ने कहा है कि अब यह लड़ाई निणार्यक मोड़ पर है। यह घटना दुर्भाग्यजनक है। इस घटना ने लड़ाई को और बढ़ाने का काम किया है। गृहमंत्री ने बताया कि बैकठ में इस लड़ाई की गति को कम न करने का सुझाव जवानों की ओर से आया है, इसलिए अब यह लड़ाई नक्सलियों के अंत होते तक जारी रहेगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS