बड़ा प्रदर्शन : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका संघ की हड़ताल जारी, कलेक्ट्रेट के सामने की जमकर नारेबाजी

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका संघ का हड़ताल जारी है। हड़ताल कर रही आंगनबाड़ी की सदस्यों ने जिला मुख्यालय में रैली निकालकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। संघ की प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि जब तक मांगे पूरी नहीं होंगी तबतक हड़ताल जारी रहेगा।
आपको बता दें बलरामपुर जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका संघ का हड़ताल जारी है। अपनी 8 सूत्रीय मांगों को लेकर आज आंगनबाड़ी सहायिका और कार्यकर्ता संघ की महिलाएं सैकड़ों की संख्या में कलेक्टर के पास पहुंची। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगो को पूरा करने का निवेदन किया। हड़ताल कर रही आंगनबाड़ी की सदस्यों ने जिला मुख्यालय में रैली निकालकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि सरकार ने जो वादा किया था वह आज भी अधूरा है। इसलिए हम ये आंदोलन कर रहे हैं। संघ की प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि कल से प्रदेश स्तर पर आंदोलन किया जाएगा और जब तक मांगे पूरी नहीं होंगी तबतक आंदोलन जारी रहेगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS