अमलेश्वर हत्याकांड में बड़ा खुलासा : पुलिस ने चार आरोपियों को बनारस से किया गिरफ्तार, जल्द आरोपियों सहित दुर्ग पहुंचेगी पुलिस

रायपुर। अमलेश्वर में हुए सराफा कारोबारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। ज्वेलर्स संचालक की लूट व हत्या मामले के चार आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। इसमें चारों आरोपियों को बनारस से गिरफ्तार किया गया है। मामले में दुर्ग पुलिस चारों आरोपियों को लेकर पहुंच रही है।
दरअसल राजधानी से लगे दुर्ग जिले के अमलेश्वर में सराफा कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने सुबह एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस को मामले में CCTV में कैद दो लोगों के अलावा अन्य लोगों के शामिल होने की जानकारी मिली।
चार अन्य आरोपियों की भी गिरफ़्तारी
सुबह पुलिस की गिरफ्त आए आरोपी से पूछताछ में सुपारी ले कर हत्या करने का मामला सामने आया था। इस हत्या के मामले में दोनों आरोपियों के आलावा और भी लोगों के होने की बात सामने आई थी। साथ ही आरोपियों की 6 दिनों से चली प्लानिंग का भी खुलासा हुआ था। अब इस मामले में पुलिस ने अन्य चार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। इन चारों को दुर्ग पुलिस ने बनारस से गिरफ्तार किया है। इन चारों को लेकर पुलिस जल्द दुर्ग पहुंचेगी।
क्या था पूरा मामला ?
अमलेश्वर में गुरुवार को दोपहर के वक्त एक सराफा कारोबारी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इसमें दो युवक ज्वेलरी शॉप में ग्राहक बनकर आए थे। कारोबारी से गहनों को भाव पूछा और मौकापरस्त अपराधियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इस घटना का पूरा वीडियो CCTV में कैद हुआ है, जो कि अब पूरे प्रदेश में तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बदमाश दुकानदार को गोली मारकर, दुकान लूटते हुए दिख रहे हैं। इस मामले में आज एक आरोपी को पुलिस ने एक को पकड़ लिया था। इसके बाद अब बाकियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS