गांजा के बड़े तस्कर धरे गए : इंटर स्टेट चेक पोस्ट पर पकड़े गए ओडिशा के 4 तस्कर, 1 करोड़ 30 लाख का गांजा जब्त

X
By - Ck Shukla |30 May 2022 3:41 PM IST
छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों की पुलिस बड़े पैमाने पर गांजा की जब्ती लगभग रोज कर रही है। फिर भी तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है। अबकी बार कहां पकड़े गए गांजा तस्कर... पढ़िए...
सरायापाली (महासमुंद)। ओडिशा से छत्तीसगढ़ के रास्ते गांजा की तस्करी का क्रम लगातार जारी है। छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों की पुलिस बड़े पैमाने पर गांजा की जब्ती लगभग रोज कर रही है। फिर भी तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है। इसी क्रम में सोमवार को महासमुंद जिले की सरायपाली सिंघोड़ा पुलिस के हाथ गांजा के बड़े तस्कर लगे। ओडिशा निवासी 4 गांजा तस्करों के कब्जे से पुलिस ने 1 करोड़ 30 लाख रुपए के 6 क्विंटल 53 किलो गांजा जब्त किया। इंटर स्टेट चेक पोस्ट गनियारी पाली के पास पुलिस ने घेराबंदी कर इन तस्करों को दबोचा। पुलिस ने तसकरों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
Tags
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS