भिलाई, रिसाली और जामुल में भाजपा आगे: बड़ी संख्या में जीत रहे निर्दलीय बिगाड़ सकते हैं समीकरण

X
By - Ck Shukla |23 Dec 2021 1:21 PM IST
प्रदेश भर में जारी है घमासान। निर्दलीय बनेंगे भाग्य विधाता, रुझानों को देखते हुए दलों की निगाहें निर्दलियों की तरफ, नतीजों और रुझानों के बीच जोड़–तोड़ की भी राजनीती अब दिखाई पड़ने लगी है। बीरगांव की तरह अब रिसाली में भी समीकरण निर्दलियों के बलबूते बनने बिगड़ने के आसार नज़र आने लगे हैं। जहां फिलहाल कांग्रेस-भाजपा 16-16 की बराबरी से आगे बढ़ रहे हैं। पढ़िए पूरी ख़बर..
भिलाई: रिसाली निगम चुनाव, रिसाली के 40 वार्डो का रुझान आने के बाद जो वस्तुस्थिति है। उसमें 16 वार्ड में कांग्रेस 16 वार्ड में भाजपा और 8 वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। भाजपा-कांग्रेस के इस बराबर के द्वन्द में निर्दलीय प्रत्याशी सरकार बनाने की प्रक्रिया में अहम भूमिका में नजर आ रहे, वहीं जामुल में बीजेपी बहुमत के करीब है, 9 सीटों पर आगे चल रही बीजेपी ने 4 पर जीत दर्ज की है। 2 सीटों पर आगे चल रही कांग्रेस ने 1 सीट पर जीत दर्ज की, जबकि 3 पर जोगी कांग्रेस ने आगे बढ़ते हुए 1 पर जीत दर्ज की है।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS