बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ के बैगा मजदूरों को महाराष्ट्र में बनाया गया बंधक

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ के बैगा मजदूरों को महाराष्ट्र में बनाया गया बंधक
X
ठेकेदार द्वारा बैगा मजदूरों को बंधक बनाने की शिकायत के बाद हडकंप मचा हुआ है। 04 नाबालिग सहित कुल 13 लोगों को बंधक बनाने का आरोप। कर्नाटक में मिर्ची तोड़ाई का झांसा देकर ले गए महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के सोलापुर में सभी मजदूर बंधक, मोबाईल भी छीन लिए। पढ़िए पूरी ख़बर...

कवर्धा: पंडरीपानी के बैगा मजदूरों को ठेकेदार द्वारा बंधक बनाने की ख़बर आने से हडकंप मचा हुआ है, आरोप है की ठेकेदार 04 नाबालिग सहित कुल 13 लोगों को कर्नाटक में मिर्ची तोड़ाई का झांसा देकर महाराष्ट्र ले गया जहां बंधुआ मजदूर बना दिया गया है। महाराष्ट्र के सोलापुर में बंधक सभी मजदूरों के मोबाईल भी छीन लिए गए हैं। बंधक बनाए गए सभी मजदूर कवर्धा जिले के पंडरीपानी के निवासी हैं। शिकायत के बाद पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। देखिए वीडियो...



Tags

Next Story