बड़ी खबर : बस्तर परिवहन संघ के अध्यक्ष मलकीत सिंह गैंदु ने दिया इस्तीफा, ट्रांसपोर्ट सेक्टर में चर्चाएं शुरू

बड़ी खबर : बस्तर परिवहन संघ के अध्यक्ष मलकीत सिंह गैंदु ने दिया इस्तीफा, ट्रांसपोर्ट सेक्टर में चर्चाएं शुरू
X
गत 17 वर्षों से संघ के साथ जुड़े रहकर मलकीत सिंह 13 बार अध्यक्ष रहे हैं। मलकीत कांग्रेस के प्रदेश महासचिव भी रह चुके हैं। पढ़िए पूरी खबर-

जगदलपुर। एशिया के सबसे बड़े परिवहन सगठन बस्तर परिवहन संघ के अध्यक्ष पद से मलकीत सिंह गैंदु ने इस्तीफा दे दिया है। आपको बता दें कि गत 17 वर्षों से संघ के साथ जुड़े रहकर मलकीत सिंह 13 बार अध्यक्ष रहे हैं। मलकीत कांग्रेस के प्रदेश महासचिव भी रह चुके हैं।

परिवहन व्यवसाय के साथ-साथ गैंदु की राजनीतिक सक्रियता के कारण उनके इस्तीफे को लेकर तमाम चर्चाएं भी शुरू हो गई है।

मलकीत ने अपने इस्तीफे में लिखा है कि वे पारिवारिक व्यस्तताओं के कारण समय की कमी के चलते एशिया के इतने बड़े संगठन के प्रमुख पद का त्याग कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने इस्तीफे के बाद भी बतौर सदस्य संघ के हितों में काम करने की बात लिखी है।

इस्तीफे के बाद अभी तक इस संबंध में गैंदु का बयान सामने नहीं आया है, न ही संघ की तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया सार्वजनिक रूप से व्यक्त की गई है। पढ़िए मलकीत सिंह गैंदु का इस्तीफा-




Tags

Next Story