चिकित्सा छात्रों के लिए बड़ी खबर: अंडर ग्रेजुएशन और पीजी के अनुबंध में संशोधन पर विचार

X
By - Ck Shukla |10 Dec 2021 12:23 PM IST
छत्तीसगढ़ के चिकित्सा शिक्षा मंत्री टीएस सिंहदेव ने ट्वीट कर कहा है कि "प्रदेश के Under Graduation (MBBS) विद्यार्थियों के लिए 2 वर्ष के अनुबंध (BOND) व्यवस्था को 1 वर्ष एवं स्नातकोत्तर Post Graduation की अनुबंध राशि को ₹25 लाख की जगह ₹15 लाख का संशोधन करने पर चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा विचार किया जा रहा है। पढ़िए खबर...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चिकित्सा शिक्षा मंत्री टीएस सिंहदेव ने ट्वीट कर बड़ी जानकारी साझा की है। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि "प्रदेश के Under Graduation (MBBS) विद्यार्थियों के लिए 2 वर्ष के अनुबंध (BOND) व्यवस्था को 1 वर्ष एवं स्नातकोत्तर Post Graduation की अनुबंध राशि को ₹25 लाख की जगह ₹15 लाख का संशोधन करने पर चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा विचार किया जा रहा है। इस विषय में जैसे ही निर्णय लिया जाता है, सभी को सूचित किया जाएगा।" प्रदेश में मेडिकल विद्यार्थी अनुबंध को लेकर अपनी मांग रखते रहे हैं, चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री सिंहदेव की ये पहल विद्यार्थियों के लिए सकारात्मक संदेश है।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS