बड़ी ख़बर: छत्तीसगढ़ की जेलों में बंदियों से मुलाकात तत्काल आदेश से बंद

X
By - Rizwan Mohammad |6 Jan 2022 2:21 PM IST
छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए प्रदेश की जेलों में बंदियों से मुलाकात पर बंदिश लगा दी है। इस फैसले को त्वरित प्रभाव से लागू भी कर दिया गया है। अब बंदियों के परिजन कारागार में कैद बंदियों से मुलाकात नहीं कर सकेंगे। प्रदेश में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच ये फैसला कैदियों और उनके परिजनों को संक्रमण से बचाने के मद्देनजर लिया गया है। पढ़िए पूरी ख़बर...
रायपुर: प्रदेश सरकार ने प्रदेश में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच बड़ा फैसला लेते हुए प्रदेश की जेलों में बंदियों से मुलाकात पर बंदिश लगा दी है। जेल डीजी संजय पिल्लई ने प्रदेश की सभी जेलों को तत्काल आदेश जारी कर दिया है। अति आवश्यक होने पर सिर्फ न्यायालयीन कार्य के लिए अधिकृत वकील को प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मिलने की अनुमति दी गई है। अब बंदियों के परिजन कारागार में कैद बंदियों से मुलाकात नहीं कर सकेंगे। इस फैसले को त्वरित प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS