VIDEO: बड़ी खबर- राजधानी के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल का OPD बंद- अम्बेडकर के 400 रेजिडेंट डॉक्टर्स गए हड़ताल पर

VIDEO: बड़ी खबर- राजधानी के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल का OPD बंद- अम्बेडकर के 400 रेजिडेंट डॉक्टर्स गए हड़ताल पर
X
अंबेडकर अस्पताल की OPD बंद कर दी गई है। दरअसल यहां मेडिकल कॉलेज के 400 रेजिडेंट डॉक्टर्स ने हड़ताल कर दी है। आम मरीजों के चेकअप और दवाइयां देने से लेकर उनकी देख रेख इन्हीं डॉक्टर्स की निगरानी में हो रही थी। अब फिलहाल डॉक्टर्स ने काम बंद कर दिया है। अस्पताल में सिर्फ इमरजेंसी सेवा ही चालू है। पढ़िए बड़ी ख़बर....

रायपुर: अंबेडकर अस्पताल में ये हड़ताल अनिश्चितकालीन चलेगी। यहां मेडिकल कॉलेज के 400 रेजिडेंट डॉक्टर्स ने हड़ताल कर दी है। शनिवार की सुबह मेडिकल कॉलेज कैंपस में जमा होकर डॉक्टर्स ने जमकर नारेबाजी की। 4 से 5 दिनों के भीतर कोई ठोस फैसला न होने पर इमरजेंसी सेवाएं भी बंद करने की तैयारी है।

खबर है कि सोमवार से रेजिडेंट डॉक्टर्स ऑपरेशन थिएटर्स में भी काम बंद कर देंगे। डाक्टरों के हाथों में सेव द सेवियर्स की तख्तियां थी। ये विरोध प्रदर्शन NEET-PG की रुकी हुई काउंसलिंग के विरोध में हैं। डॉक्टर्स का कहना है कि पहले ही डॉक्टर्स की कमी है, काउंसलिंग के रुकने से नए डॉक्टर्स का भविष्य भी अधर में है।

शनिवार को रायपुर के आसपास से आने वाले बहुत से लोगों को परेशानी हुई। अस्पताल स्टाफ ने डॉक्टर्स की कमी बताई। अस्पताल में हर दिन करीब 1 हजार से ज्यादा मरीज OPD में इलाज करवाने पहुंचते हैं। देखिए वीडियो..


Tags

Next Story