बड़ी खबर : रायपुर नगर निगम मुख्यालय का नाम बदला, सामान्य सभा की बैठक में प्रस्ताव पर लगी मुहर

रायपुर। रायपुर नगर निगम ने आज सामान्य सभा की बैठक में एक खास मसौदे को पारित किया है। जानकारी मिली है कि रायपुर नगर निगम का नाम अब महात्मा गांधी होगा। इस संबंध में प्रस्तुत प्रस्ताव को सामान्य सभा ने पारित कर लिया है।
इस प्रस्ताव पर अंतिम मुहर लगने के बाद रायपुर निगम मुख्यालय को अब महात्मा गांधी भवन के नाम जाना जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार 17 मई 1867 में रायपुर नगर पालिका का गठन किया गया। शुरुआत में यहां संचालन के लिए जिले का अधिकारी डिप्टी कमिश्नर होता था। नगरपालिका को 1883 और 1903 में और मध्यप्रांत तथा बरार नगरपालिका अधिनियम 1922 के अधीन सन् 1925-1926 में पुनर्गठित किया गया। नगरपालिकों से संबंधित कानून मेंं संशोधन, बेहतर संगठन तथा प्रशासन की व्यवस्था के लिए 1961 में नया अधिनियम तैयार किया गया। इसके बाद नगरपालिका समिति, रायपुर का प्रशासन इस अधिनियम के उपबंधों के तहत चलाया गया। नई समिति में 26 सदस्य थे। इनमें 19 निर्वाचित, 2 चयन किए गए। पदेन तथा 4 नामनिर्दिष्ट सदस्य थे। परिषद् में एक शासकीय अध्यक्ष का निर्वाचन किया गया। सन् 1967 में राज्य शासन ने मध्यप्रदेश नगरपालिक निगम(संशोधन) अध्यादेश (क्र. 7 सन् 1967) लागू किया। इस अध्यादेश को रायपुर शहर पर लागू किया गया। फल स्वरूप रायपुर नगर पालिका परिषद 26 अगस्त 1967 से रायपुर नगर पालिक निगम के रुप में बदल गया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS