बड़ी खबर : सिंहदेव को त्रिपुरा चुनाव में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, दिल्ली से जारी हुआ आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टीएस सिंहदेव को कांग्रेस पार्टी की तरफ से इलेक्शन कैंपेन मैनेजमेंट एंड कोऑर्डिनेशन (वरिष्ठ एआईसीसी पर्यवेक्षक) का जिम्मा सौंपा गया है। आगामी त्रिपुरा एडीसी ( tribal areas autonomous district council) इलेक्शन के लिए पार्टी आलाकमान ने सिंहदेव को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है।
गौरतलब है कि अन्य राज्यों में हुए चुनाव के दौरान भी छत्तीसगढ़ के छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी नेताओं को विभिन्न तरह की जिम्मेदारियां दी गई थी। इसी कड़ी में आगामी त्रिपुरा एडीसी इलेक्शन के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के कद्दावर मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टीएस सिंहदेव को कांग्रेसी आलाकमान ने इलेक्शन कैंपेन मैनेजमेंट एंड कोऑर्डिनेशन का जिम्मा सौंपा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS