पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 1 क्विंटल गांजे के साथ 3 तस्कर पकड़े गए...

मनहरण सोनवानी-महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में बसना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने अवैध मादक पदार्थ गांजा पर बड़ी कार्रवाई की। बसना पुलिस ने 20 लाख रुपए के, 1 क्विंटल गांजा के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
बता दें कि, महासमुंद के बसना से पुलिस ने 3 अंतर्राजीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 20 लाख रुपए के, 1 क्विंटल गांजा जप्त किया गया है। आरोपी सेंट्रो कार में उड़ीसा की तरफ से अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन कर रहे थे। आरोपियों की पहचान डमरूधर साहू, वासुदेव साहू, सुभाष साहू झारबंद के रूप में हुई है। तीनों आरोपी उड़ीसा के रहने वाले हैं। फिलहाल पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर धारा 20(ख) नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्यवाही शुरू कर दी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS