नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता : जवानों को नुकसान पहुंचाने की बड़ी साजिश नाकाम, जमीन में गड़ा मिला IED बनाने का सामान

खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में नक्सलियों के खिलाफ जवानों को बड़ी सफलता मिली है। नक्सलियों की जवानों को नुकसान पहुंचने की बड़ी साजिश को नाकाम किया गया है। यहां नए जिले में आईटीबीपी, डीआरजी की टीम को जंगल में IED बनाने का सामान सहित विस्फोटक और लोहे के छर्रे से भरा डंप जमीन में छुपा हुआ मिला है। इसे समय रहते जवानों ने बरामद कर लिया है। आशंका है कि, इसके जरिए नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।
दरअसल नवीन जिले खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में लगातार नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। इसके चलते कल भी आईटीबीपी, डीआरजी के जवानों की संयुक्त टीम सिविक एक्शन कार्यक्रम के लिए निकली हुई थी। इस बीच जवान खम्हारडीह और कौहाबहरा के बीच के जंगल में पहुंचे हुए थे। इसी दौरान उनकी नजर जमीन पर गड़े हुए एक डंप पर पड़ी थी। इसके बाद जवानों ने बीडीएस टीम को मौके पर बुलाया। इसके बाद बीडीएस की टीम ने उस डंप को बड़ी ही सावधानी से निकाला। इसमें IED बनाने के सामान सहित लोहे के छर्रे, विस्फोटक, वायर, स्विच बटन, एम सिल और नक्सल साहित्य भर रखा था।
नक्सलियों की बड़ी साजिश को किया नाकाम
ऐसी आशंका जताई जा रही है कि, नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। इस वजह से उन्होंने बड़ी मात्रा में यहां सामान डंप किया हुआ था। समय रहते जवानों ने इस विस्फोटक सामान को बरामद कर, नक्सलियों की साजिश नाकाम कर दिया। यह पहली बार नहीं है कि, नक्सलियों ने इस तरह से डंप गाड़े हों, इसके पहले भी इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS