हाईवा की चपेट में आए बाइक सवार : हेलमेट भी नहीं कर पाई सुरक्षा, पहिए के नीचे दबने से एक की मौके पर ही मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत का मामला सामने आया है। यहां तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो यवकों को अपनी चपेट में ले लिया। इसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरा गंभीर रूप से घायल है। बाइक सवार दोनों युवक मार्केटिंग का काम निपटाकर लौट रहे थे। इसी दौरान अनियंत्रित हाईवा ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों युवक बाइक से गिर गए, जिसमें एक युवक हाईवा के पहिए के नीचे दब गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पीछे सवार युवक सड़क से 10 फीट दूर जा गिरा। पूरा मामला जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी क्षेत्र इटवा पाली में निवासी 25 वर्षीय श्याम रतन बघेल और उसका साथी बेमेतरा के साजा निवासी धनराज साहू निजी संस्थान में मार्केटिंग का काम करते हैं। दोनों युवक शुक्रवार की सुबह बाइक में सवार होकर मार्केटिंग के काम से केंदा गए थे। यहां से काम खत्म कर दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया।
ट्रक के नीचे आने से हुई मौत
बाइक सवार दोनों युवक रतनपुर के गांधी नगर स्थित थाना से करीब 100 मीटर दूर पहुंचे थे। इसी दौरान सामने से आ रही हाईवा ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में श्यामरतन हाईवा के नीचे दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरा युवक धनराज साहू बाइक से गिरकर सड़क से 10 मी की दुरी पर जा गिरा। घायल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। यहां से उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया है।
हेलमेट भी नहीं बचा पाई जान
बताया जा रहा है कि बाइक से गिरने के बाद युवक पहिए के नीचे आ गया, जिससे उसके सिर में गहरा जख्म लगा और खून ज्यादा बहने के कारण उसकी मौत हो गई। हादसे के शिकार युवक ने हेलमेट पहन रखा था। बावजूद इसके युवक की जान नहीं बच पाई। वहीं, रनतपुर थाना प्रभारी प्रसाद सिन्हा ने बताया कि घायल युवक को इलाज के लिए सिम्स रेफर कर दिया गया है। मृतक युवक के परिजन को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस उनके परिजन के आने का इंतजार कर रही है। इसके बाद पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS