बिलासपुर : केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा, महंगाई के विरोध में धरना प्रदर्शन

बिलासपुर : केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा, महंगाई के विरोध में धरना प्रदर्शन
X
महापौर के सरकारी निवास पर सभी कांग्रेसी पार्षद व पदाधिकारी धरने पर बैठे रहें। पढ़िए पूरी खबर-

बिलासपुर। केंद्र सरकार की गलत नीतियों और देश में तेजी से बढ़ती मंहगाई के विरोध में आज शनिवार को प्रदेश व शहर कांग्रेस कमेटी के अवहान पर बिलासपुर में अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला। आज सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी समेत कार्यकताओं ने अपने अपने घरों के सामने केंद्र सरकार के खिलाफ तख्ती में स्लोगन लिखकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया है। इस दौरान बिलासपुर नगर निगम महापौर रामशरण यादव, विधायक शैलेश पाण्डेय, तखतपुर विधायिका रश्मि सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान, शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक व जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी ने केंद्र सरकार के नितियों को लेकर आड़े हाथों लिया।

महापौर के सरकारी निवास पर सभी कांग्रेसी पार्षद व पदाधिकारी धरने पर बैठे रहें। इस दौरान रामशरण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों की वजह से देश की अर्थव्यवस्था अपने सबसे बुरे दौर में है। लोगों का रोजगार छूट रहा है। इसमें भी सरकार डीजल-पेट्रोल और खाद्य वस्तुओं का मूल्य बढ़ाकर अपनी जेब भर रही है। इसकी वजह से लोगों की बचत प्रभावित हो रही है। जनता को गरीबी में ढकेला जा रहा है। वही विधायक शैलेश पाण्डेय ने कहा कि केंद्र सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। देश में किसान विरोधी बिल पढ़ती महंगाई और पेट्रोल डीजल तथा गैस के दामो में इजाफा होने से आज गरीब तबके के लोग परेशान है।

तखतपुर विधायक रश्मि सिंह ने कहा गैस के दाम आज आंसू निकाल रहें है। जब से भाजपा आई है। पूरे देश में मंहगाई कमर तोड़ लाई। बहुत हो गई मंहगाई की मार अब बस करो मोदी सरकार। इसी तरह जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान कहा कि मंहगाई ने लोगो का जीना दुश्वार कर दिया है। आटा, तेल, दाल सहित आवश्यक वस्तुएं काफी महंगी हुई है। इससे लोगो का जिना मुहाल हो गया है।

शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक कहते है कि देश में मोदी जी के तरक्की का ये कैसा वार चल रहा हैं, जहां पेट्रेल और डीजल का दाम 100 के पार चल रहा है। अंबानी अडानी के इसारे पर देश की मंहगाई डायन सबित हो रही है।

जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने अमीर और गरीब सरकार का अच्छा उदाहारण पेश किया है कि भाजपा गरीबो की नहीं बल्कि अमीरो की सरकार है। इस दौर में लोग दो वक्त की रोटी का इंतिजाम बड़ी मुश्किल से कर पा रहें है। तो वहीं करोना का कहर लगातार जारी है। जिसके कारण लोगों के ऊपर दोहरा भार पड़ रहा है। कांग्रेस ने आज के विरोध के माध्यम से केंद्र सरकार को होश में लाने के लिए सांकेतिक रूप से धरना प्रदर्शन किया है। इसके बाद भी भाजपा की केंद्र सरकार कुंभकर्णी नींद से नहीं जागेगी तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Tags

Next Story