बिलासपुर गोलीकांड : धरा गया एक और आरोपी, ओडिशा भागने के लिए पहुंचा था रेलवे स्टेशन

X
By - Purnima Mandal |21 April 2022 6:15 PM IST
बिलासपुर जिले में गुरुवार को दिनदहाड़े ज्वेलर्स व्यापारी से गोलीकांड मामले में फरार दूसरे आरोपी को पुलिस ने कुछ ही घंटों में पकड़ लिया है।
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में गुरुवार को दिनदहाड़े ज्वेलर्स व्यापारी से गोलीकांड मामले में फरार दूसरे आरोपी को पुलिस ने कुछ ही घंटों में पकड़ लिया है। पुलिस की स्पेशल टीम ने आरोपी मुक्ति साय निवासी सुंदरगढ़ को गिरफ्तार किया है। आरोपी शालीमार एक्सप्रेस से ओडिशा भागने के लिए बिलासपुर स्टेशन पहुंचा था। बता दें कि घटना में पहले ही एक आरोपी मोहम्मद रमजान की गिरफ्तारी हो चुकी है। वही तीसरे फरार युवक की तलाश जारी है।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS