बिलासपुर : मजदूरों ने वन विभाग के खिलाफ खोला मोर्चा, पारिश्रमिक देने की कर रहे मांग

बिलासपुर। बिलासपुर जिले के सीपत क्षेत्र के लगभग डेढ़ सौ मजदूरों ने वन विभाग के दफ्तर का घेराव कर दिया। विभाग ने मजदूरों को वर्ष 2020-21 में किये गए काम का पारिश्रमिक अभी तक नहीं दी है। गुस्साए मजदूरों ने वन विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मजदूरों ने विभाग पर आरोप लगाते हुए ये भी कहा गया है कि कोरोना काल में भी विभाग ने कोई मदद नहीं की। सीपत के बिटकुला ग्राम पंचायत के वन मंडल में 80 हेक्टेयर में श्रमिकों ने सफाई, कोड़ाई और निदाई के कार्य भी किये हैं। लेकिन जब बारी पैसे की आई तो विभाग मुकर रहा है। मजदूरों का ये भी आरोप है कि वन विभाग के अधिकारी काम पर वापस नहीं लौटने पर जेल भेजने व जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। देखिये वीडियो-
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS