बिरनपुर कांड: नगर बंद को मिला सभी वर्ग का समर्थन, विहिप के सदस्य सड़क पर निकले

बिरनपुर कांड: नगर बंद को मिला सभी वर्ग का समर्थन, विहिप के सदस्य सड़क पर निकले
X
नवापारा नगर के हिंदूवादी संगठनों, बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद और भाजपा की तरफ से व्यापारियों और नगर वासियों से नगर बंद का आव्हान किया। पढ़िए पूरी खबर...

सोमा शर्मा- नवापारा। बेमेतरा जिला के बिरनपुर हिंसा के विरोध में आज विश्व हिन्दू परिषद द्वारा छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है। इसे लेकर रायपुर जिले के नवापारा शहर में विश्व हिंदू परिषद और भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतर गए हैं। वे सभी सुबह 8 बजे नगर बंद के समर्थन के लिए निकले। बंद को लेकर रविवार रात को नगर में मुनादी करवा दी गई थी।

बता दें कि, सोमवार सुबह से ही इसका असर देखने को मिला। नगर के अनेक दुकानें बंद हैं, जो दुकानें खुली थी, उसे बंद कराने के लिए विहिप और भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथ जोड़कर विनती की। कार्यकर्ताओं ने बेमेतरा के बिरनपुर में हिंसक घटना का विरोध करते हुए नगर बंद रखने की अपील की है। इस अवसर पर भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किशोर देवांगन, नपा के पूर्व अध्यक्ष विजय गोयल, भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, भाजपा जिला महामंत्री परदेशीराम साहू, मयाराम साहू, मुकुंद मेश्राम, नागेन्द्र वर्मा, भूपेन्द्र सोनी, रमेश साहू, रेशम सिंग हुंदल, धीरज साहू, रूपेन्द्र चंद्राकर, संजय साहू, राजू रजक, नवल किशोर, सौरभ सिन्टू जैन, गोविंदा कंसारी, मुकेश निषाद सहित विश्व हिन्दू परिषद और भाजपा कार्यकर्ता नगर बंद कराने के लिए शामिल हुए।

राजिम में नगर बंद को लेकर महिलाओं ने संभाला मोर्चा

राजिम। राजिम नगर में विश्व हिंदू परिषद के आव्हान पर दुर्गा वाहिनी, मातृशक्ति के द्वारा बेमेतरा की घटना पर विरोध प्रकट करते हुए नगर में पैदल मार्च का आयोजन किया गया। इसमें नगर की हिंदू संगठन की सक्रिय नारी शक्ति पल्ल्वी सोनी, प्रीति पांडे, सीमा शर्मा, अनीता यादव, ममता यादव, ईश्वरी शर्मा के साथ भारी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं।


Tags

Next Story