बिरनपुर कांड : दो लाशें पिता-पुत्र की निकलीं : बेमेतरा पुलिस ने की शिनाख्त, रहीम और इदुल मोहम्मद की हुई मौत... कारण अब भी साफ नहीं

सूरज सिन्हा-बेमेतरा। बिरनपुर कांड के आज चौथे दिन पुलिस को गांव से पांच किमीं की दूरी पर कोर्राय गांव में दो लाशें मिलीं। अब पुलिस ने दोनों शवों की शिनाख्त कर दी है। दोनों आपस में पिता-पुत्र बताए जा रहे हैं। दोनों की पहचान मृतक रहीम पिता उम्मद 55 वर्ष और इदुल मोहम्मद पिता रहीम 35 वर्ष के रूप में की गई है। SP आई कल्याण एलेसेला ने इस बात की पुष्टि की है। हालांकि उन्होंने अभी मौत के कारणों के बारे में कुछ भी नहीं कहा है।
उल्लेखनीय है कि, इससे पहले मंगलवार की सुबह बेमेतरा जिले के बिरनपुर गांव के पास दो लोंगों की लाशें मिली थीं। दोनों लाशें पुरुषों की थीं और मृतकों की उम्र लगभग 40 वर्ष के आसपास की बताई जा रही थी। बताया जा रहा था कि लाशें बिरनुपर के समीपी गांव कोर्राय में मिली हैं। इस आशय की पुष्टि एसपी ने की थी। उस वक्त पुलिस लाशें किसकी और कहा की हैं इस बात की जानकारी नहीं दे पाई थी। एसपी ने कहा था कि, पुलिस शिनाख्ती की कोशिशों में लगी है। जहां लाशें मिली हैं उस स्थान की दूरी बिरनपुर से पांच किलोमीटर बताई गई थी। लेकिन अब पुलिस ने दोनो के पिता-पुत्र होने की पुष्टि कर दी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS