छतरपुर में बर्ड फ्लू की दस्तक, सैनेटाइजेशन की प्रक्रिया शुरू

छतरपुर में बर्ड फ्लू की दस्तक, सैनेटाइजेशन की प्रक्रिया शुरू
X
10 जनवरी को हरपालपुर क्षेत्र के चपरन कैथोकर मार्ग पर 3 कौए मृत अवस्था में मिले थे। पढ़िए पूरी खबर-

छतरपुर। देश के कई राज्यों में बर्ड फ्लू का कहर जारी है। इसी क्रम में मध्यप्रदेश के छतरपुर में भी बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। 10 जनवरी को हरपालपुर क्षेत्र के चपरन कैथोकर मार्ग पर 3 कौए मृत अवस्था में मिले थे। मौके पर पहुंचे पशु चिकित्सकों ने उनके सैंपल लेकर जांच के लिए भोपाल भेजे थे, जिसकी जांच रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है।

वहीं छतरपुर शहर में भी एक कबूतर की और बिजावर क्षेत्र में भी मृत कौओं के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वहीं बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद एतिहात के तौर पर छतरपुर प्रशासन द्वारा मृत मिले कौओं के क्षेत्र में सैनेटाइज किया जा रहा है और आसपास के इलाकों में सभी चिकन और अंडे की दुकानें भी बंद करवा दी गई हैं। इसके अलावा उस एरिया को भी कंटेंटमेंट एरिया भी बनाया जाएगा और एहतियात के तौर पर वह सभी चीजें की जाएगी जो बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए जरूरी हैं।

Tags

Next Story