रमन सिंह पर लगे आरोपों को भाजपा ने बताया झूठा, सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहा # भूपेश मुझे भी गिरफ्तार करो

रायपुर। सोशल मीडिया पर फेक व मनगढ़ंत खबर साझा करने के आरोप में प्रदेश में 15 साल तक मुख्यमंत्री रहे डॉक्टर रमन सिंह के खिलाफ बुधवार रात को रायपुर के सिविल लाइंस थाने में FIR हुई है। डॉ. रमन सिंह पर आरोप है कि सोशल मीडिया के जरिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अनुसंधान विभाग के जाली लेटर हेड पर एक मनगढ़न्त फेक न्यूज साझा कर देश में साम्प्रदायिकता और हिंसा फैलाने का प्रयास किया है। इस संबंध में प्रदेश में सियासत गर्म हो गई है।
वहीं इसे झूठा सियासी आरोप बताकर भाजपा नेता डॉक्टर रमन सिंह के साथ खड़े दिख रहे हैं। अब सोशल मीडिया पर भाजपा पूरी आक्रामकता के साथ मामले का विरोध कर रही है। भाजपा के पूर्व मंत्री राजेश मूणत, अजय चंद्राकर, सांसद राम विचार नेताम ने सोशल मीडिया पर डॉ. रमन सिंह का समर्थन किया है। वहीं #भूपेश_मुझे_भी_गिरफ्तार_करो हैशटैग के लगभग 10 हजार से अधिक पोस्ट सोशल मीडिया पर किए जा चुके हैं।
पार्टी की तरफ से कहा गया है कि ऐसे समय में जब भारत कोविड से लड़ रहा है, कांग्रेस पार्टी भारत से लड़ रही है। सम्पूर्ण मीडिया में प्रसारित इस 'टूल किट' के बारे में बताने पर अब कांग्रेस बौखलाहट में भाजपा नेताओं पर शिकायत आदि दर्ज करा रही है। कांग्रेस जो भी करे हम सच कहना नहीं छोड़ सकते। भाजपा का हर कार्यकर्ता कांग्रेस की हर प्रताड़ना झेलने तैयार है।
दरअसल इस मामले ने तूल तब पकड़ा जब डॉ. रमन सिंह ने एक ट्वीट में कांग्रेस का कथित लैटर पोस्ट करते हुए दावा किया कि इसमें देश का माहौल खराब करने की तैयारी की प्लानिंग लिखी है। डॉक्टर रमन की तरफ से सोशल मीडिया पर लिखा गया कि कोरोना संकट के समय कांग्रेस की बिलो द बेल्ट राजनीति देखकर शर्म आती है। विदेशी मीडिया में देश को बदनाम करने कांग्रेस कुंभ का दुष्प्रचार व जलती लाशों की फोटो दिखाने का षड्यंत्र कर रही है। महामारी से साथ लड़ने के बजाय कांग्रेस लोगों को आपस में लड़ा रही है।
इसके बाद एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री और संबित पात्रा के खिलाफ सिविल लाइन थाने में FIR दर्ज कराई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS