आदिवासी आरक्षण पर भाजपा फिर आंदोलन की ओर : 8 और 9 नवंबर को सभी जिला मुख्यालयों में घेराव, 21 नवंबर को सरगुजा और 28 नवंबर को बस्तर में बड़ा प्रदर्शन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा सांसद रामविचार नेताम ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री की सरकार अनुसूचित जनजाति वर्ग को ठगने का काम कर रही है। आदिवासियों को उनका हक दिलावने और सरकार को जगाने भाजपा जिला मुख्यालयों का घेराव करेगी।
खुद को ठगा मेहसूस कर रहे आदिवासी
नेताम ने कहा कि सरकार आदिवासियों को केवल लोक लुभावने वादे और बातों से ठगने का काम कर रही है। राज्य सरकार के षड्यंत्र के कारण आज हम 32 प्रतिशत आरक्षण से 20% में आ गए हैं। क्योंकि सरकार ने अपना पक्ष अच्छी तरह से कोर्ट में पेश नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जानबूझकर इस सरकार ने अपना पक्ष पेश नहीं किया और जानकारी के अभाव में आज ट्रायबल्स के पक्ष में फैसला नहीं आया। आज आदिवासी अपने आप को ठगा हुआ सा मेहसूस कर रहे हैं। अब आदिवासियों को उनका हक दिलावने भाजपा बड़ा आंदोलन करने जा रही है। भाजपा 8 और 9 नवंबर को सभी जिला मुख्यालयों में घेराव करेगी। वहीं 21 नवंबर को सरगुजा और 28 नवंबर को बस्तर में प्रदर्शन कर आदिवासियों का हक उन्हें वापस दिलवाने की मांग की जाएगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS