भाजपाई भी चले राजस्थान : दो दिवसीय चिंतन शिविर में डॉ. रमन सिंह, विष्णुदेव और पवन साय भी होंगे शामिल, आज जाएंगे जयपुर

भाजपाई भी चले राजस्थान : दो दिवसीय चिंतन शिविर में  डॉ. रमन सिंह, विष्णुदेव और पवन साय भी होंगे शामिल, आज जाएंगे जयपुर
X
राजस्थान के जयपुर में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की 20 और 21 मई को बैठक होने वाली है। बैठक में छत्तीसगढ़ के दिग्गज भी शामिल होंगे...

रायपुर। राजस्थान के जयपुर में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की 20 और 21 मई को बैठक होने वाली है। बैठक में छत्तीसगढ़ के दिग्गज भी शामिल होंगे। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय और भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय गुरुवार को जयपुर के लिए रवाना होंगे। वे 2 दिनों तक चलने वाली भाजपा के चिंतन शिविर में शामिल होंगे। वहीं भाजपा राष्ट्रीय संगठन मंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी और सह प्रभारी नितिन नबीन सीधे जयपुर पहुंचेगे और बैठक में शामिल होंगे।

Tags

Next Story