नेताम की गिरफ्तारी की कोशिश पर भड़के भाजपाई : चुनाव प्रभारी बृजमोहन बोले- संभवित हार देख बौखलाई कांग्रेस ने रचा षड्यंत्र

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भानुप्रतापुर उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की गिरफ्तारी की कोशिश के मामले में सियासत गर्मा गई है। भाजपा के नेताओं ने इस मामले में तीखी प्रतिक्रिया दी है। इस मामले में भानुप्रतापपुर उपचुनाव के भाजपा प्रभारी बृजमोहन अग्रवाल का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उपचुनाव में अपनी हार को देखते हुए यह षड्यंत्र रचा है।
इस मामले में भानुप्रतपपुर उपचुनाव के प्रभारी बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उपचुनाव में अपनी हार को देखते हुए षड्यंत्र रचा है। झारखंड सीएम और भूपेश बघेल मित्र हैं, इसलिए झारखंड सरकार भी इनको समर्थन दे रही है। हमारा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जाएगा तो भानुप्रतापपुर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी की जेल में रहते हुए प्रचंड मतों से जीत होगी।
हमारे प्रत्याशी को चुनाव लड़ने से रोकने की साजिश : सुनील सोनी
इस मामले में भाजपा सांसद सुनील सोनी ने भी कहा कि, ये झारखण्ड और छत्तीसगढ़ सरकार मिलीजुली साजिश है। हमारे प्रत्याशी को चुनाव लड़ने से रोकने की साजिश है। भाजपा इसका विरोध करेगी।
ना हम डरेंगे और ना हम झुकेंगे : अरुण साव
वहीं, इस मामले में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव ने राज्य सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि, झारखण्ड सरकार और छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री के बीच अच्छे संबंध होने के नाते षड्यंत्र रचकर भाजपा प्रत्याशी को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। भाजपा हर षड्यंत्र के खिलाफ पूरी ताकत से लड़ाई लड़ेगी। " ना हम डरेंगे और ना हम झुकेंगे" आगामी 5 दिसंबर को भानुप्रतापपुर की जनता ब्रम्हानंद के पक्ष में मतदान कर कांग्रेस से बदला लेगी। इस उप चुनाव में जनता भूपेश बघेल और कांग्रेस सरकार को सबक सिखाएगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS