भाजपा ने की मोर्चा प्रभारी और सहप्रभारी की नियुक्ति, युवा मोर्चा की जिम्मेदारी विजय शर्मा को मिली...

भाजपा ने की मोर्चा प्रभारी और सहप्रभारी की नियुक्ति, युवा मोर्चा की जिम्मेदारी विजय शर्मा को मिली...
X
भाजपा ने मोर्चा प्रभारी और सहप्रभारी की नियुक्ति की है। यह नियुक्ति भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने की है। पढ़िए पूरी खबर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा ने मोर्चा प्रभारी और सहप्रभारी की नियुक्ति की है। यह नियुक्ति भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने की है। युवा मोर्चा की जिम्मेदारी पूर्व अध्यक्ष विजय शर्मा को दी गई है। वहीं, ओपी चौधरी को ओबीसी मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है। महिला मोर्चा की प्रभारी सरला कोसरिया बनाई गई, जबकि किसान मोर्चा के प्रभारी केदार कश्यप बनाए गए। वहीं महेश गागड़ा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रभारी बनाए गए। अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रभारी रामजी भारती होंगे। अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रभारी डॉ.सलीम राज बनाए गए और अल्पसंख्यक मोर्चा के सहप्रभारी आरिफ खान बनाए गए।


Tags

Next Story